धान का कटोरा

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् जिले में अब तक 16,873 लोगों का किया गया उपचार

झूठा सच @ रायपुर / कांकेर:-  मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिले में अब तक 16,873 लोगों का उपचार कर 12184 लोगों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। जिले में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ 01 अप्रैल 2022 से किया गया है, जिसमें जिले के सभी 06 नगरीय निकायों में 3597 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 41 प्रकार के लैब टेस्ट निःशुल्क किया गया है। नगरपालिका परिषद कांकेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मोबाईल यूनिट के माध्यम से जिले के 286 स्थानों में कैम्प लगाकर 16873 लोगों का उपचार, 12184 लोगों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 3597 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें नगरपालिका परिषद कांकेर में 79 स्थानों में कैम्प लगाकर 4489 मरीजों का उपचार कर 3211 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा 972 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नरहरपुर में 24 स्थानों पर कैम्प लगाकर 1273 मरीजों का उपचार कर 865 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा 178 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

नगर पंचायत चारामा में 39 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2987 मरीजों का उपचार कर 2194 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 609 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 48 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2770 मरीजों का उपचार कर 1961 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 740 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। नगर पंचायत अंतागढ़ में 49 स्थानों में पर कैम्प लगाकर 2800 मरीजों का उपचार, 2006 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 571 मरीजों का स्वास्थ्य जांच और नगर पंचायत पखांजूर में 47 स्थानों पर कैम्प लगाकर 2554 मरीजों का उपचार कर 1947 मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरण तथा 527 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

 

और भी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद को उनकी जयंती पर किया नमन

झूठा सच @ रायपुर :-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानन्द की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे ।
और भी

दीपावली के पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में आएगी राशि

झूठा सच @ रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दीपावली के पहले 17 अक्टूबर को किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त के साथ राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना की राशि का भुगतान हितग्राहियों को किया जाएगा। किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और गोबर विक्रेताओं को लगभग 1800 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली हम सब के लिए बड़ा त्यौहार है। दीपावली के पहले राशि मिलने से हम सब धूमधाम से दीपावली मनाएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण करते हुए यह जानकारी दी। इस राशि में से गोबर विक्रेता पशुपालकों, ग्रामीणों को 5.34 करोड़ रुपए की राशि, गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला स्व सहायता समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की गई। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई राशि को मिलाकर गोबर खरीदी के एवज में अब तक 170.34 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

किसानों से पैरादान की अपील

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में किसानों से पैरादान की अपील करते हुए कहा कि धान की कटाई शुरू होने वाली है। किसान पैरा न जलाएं, गौठानों में मवेशियों के चारे के लिए पैरादान करें। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था होने से वे खेत में नही जाएंगे। इससे खरीफ फसल के साथ-साथ उन्हारी फसल भी बचेगी। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों से उन्हारी फसलों, सरसों, तिवरा, अलसी आदि के बीज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 नवम्बर से शुरू की जाएगी। अधिकारियों को बारदाने सहित धान खरीदी केन्द्रांे में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे किसानों को धान बेचने में असुविधा न हो।

ग्राम पंचायतों के आश्रित गांवों में गौठान शुरू करने तैयार करें कार्ययोजना

बघेल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 10 हजार 624 गौठानों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8408 गौठान निर्मित हो चुके हैं। अब ग्राम पंचायतों के बाद उनके आश्रित गांवों में गौठान की मांग आ रही है। इन गांवों में गौठान प्रारंभ करने की कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गांवों में पहले पहल गांवों में गौठान बने तो महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं में गौठान से जुड़कर वहां आजीविका मूलक गतिविधियां चलाने के लिए होड मच गई। महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट के साथ सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों से जुड़ी। अब विगत 2 अक्टूबर को 300 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के शुभारंभ के बाद अनेक गांवों से रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क प्रारंभ करने की मांग आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गांवों में रीपा शुरू करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। हमें युवाओं को भी गौठानों से जोड़ना होगा। गौठानों में इन पार्को में वर्किंग शेड, पहंुच मार्ग निर्माण और बिजली, पानी की व्यवस्था के लिए प्रति गौठान दो-दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। गौठानों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने से यहां ग्रामीण युवाओं को अपने उद्यम शुरू करने में आसानी होगी।

कृषि उपज मण्डी की जमीन पर रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क शुरू करने कार्ययोजना बनाएं

मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि मंत्री द्वारा कृषि उपज मण्डी की खाली पड़ी जमीन में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क प्रारंभ करने के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि मंडियों में शेड और चबूतरे बने हैं, लेकिन इनका उपयोग नही हो पा रहा है। यहां रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क शुरू किए जा सकते हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में भी यदि अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क प्रारंभ किए जाएं और इससे युवाओं को जोड़ा जाए तो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मण्डी की खाली जमीन पर कृषि सेवा केन्द्र प्रारंभ करने गौठानों में विभिन्न आय मूलक गतिविधियों के लिए महिलाओं और युवाओं की ट्रेनिंग शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में अब तक 53 हजार 231 लीटर गौ मूत्र का क्रय किया गया है, जिससे तैयार कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला समूहों को 10.05 लाख रूपए की आय हुई है।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस अवसर पर कहा कि गांवों के गौठान, गोधन न्याय योजना और रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क आने वाले समय में हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मूलभूत आधार बनेंगे।  चौबे ने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं से छत्तीसगढ़ आज देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है। चौबे ने गोधन न्याय योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना के तहत अब तक 170 करोड़ के गोबर की खरीदी की जा चुकी है। इस योजना में गौठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को 162 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ-साथ गौठानों में विभिन्न गतिविधियों में संलग्न 11 हजार 187 महिला स्व सहायता समूह की 83 हजार 874 महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट सहित विभिन्न आय मूलक कार्यो से 81 करोड़ 84 लाख रूपए की आमदनी हुई है। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

 

और भी

मुख्यमंत्री बघेल ने रेफरी बन खेल की शुरूआत

झूठा सच @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता की चर्चा पुरातन काल से होती आ रही है। बीते कुछ समय तक इस संस्कृति को लगभग भुला दिया गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से ही भूपेश बघेल ने यहां की संस्कृति और पुरातन सभ्यता को विश्व पटल पर लाने की योजना पर काम शुरू किया। स्थानीय त्यौहारों के अवसर पर अवकाश, बोरे-बासी को वैश्विक पहचान दिलाना, स्थानीय त्यौहारों के प्रति लोगों को जागरुक करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल का परिणाम है। इसी कड़ी छत्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है जिसकी संकल्पना खुद मुख्यमंत्री बघेल ने की है।
 
मुख्यमंत्री की सादगी,संजीदगी और स्थानीय संस्कृति के प्रति लगाव का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री खुद रेफरी की सीटी लेकर महिला कबड्डी खिलाड़ियों के बीच पहुंच गए और मैच में निर्णायक की भूमिका निभाने लगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने लंगड़ी, भौंरा, बाटी (कंचा) और पिट्ठुल जैसे खेलों मे खिलाड़ी के रूप में खुद भी हाथ आजमाया और अन्य खिलाड़ियों के साथ खुद को एक खिलाड़ी के रूप में प्रस्तुत किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

गौरतलब है कि छ्त्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़ कर रखने के लिए स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत आज 6 अक्टूबर से की गई है। 6 जनवरी 2023 तक चलने वाले इस ओलंपिक में दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलकूदों को शामिल किया गया है जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को एक तरफ खेल का मंच मिलेगा वहीं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का भी विकास होगा।

 

और भी

छत्तीसगढ़ में अब तक हुई बारिश के आंकड़े जारी

झूठा सच @ रायपुर :- राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1262.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 06 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2408.4 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 598.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1012.3 मिमी, बलरामपुर में 1032.1 मिमी, जशपुर में 1050.9 मिमी, कोरिया में 882.6 मिमी, रायपुर में 926.3 मिमी, बलौदाबाजार में 1168.7 मिमी, गरियाबंद में 1268.1 मिमी, महासमुंद में 1162.2 मिमी, धमतरी में 1312.4 मिमी, बिलासपुर में 1454.6 मिमी, मुंगेली में 1315.0 मिमी, रायगढ़ में 1220.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1378.9 मिमी, कोरबा में 1222.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1080.3 मिमी, दुर्ग में 972.0 मिमी, कबीरधाम में 1121.5 मिमी, राजनांदगांव में 1220.4 मिमी, बालोद में 1285.8 मिमी, बेमेतरा में 720.0 मिमी, बस्तर में 1821.4 मिमी, कोण्डागांव में 1276.4 मिमी, कांकेर में 1539.1 मिमी, नारायणपुर में 1462.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1812.8 मिमी और सुकमा में 1609.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
और भी

गरियाबंद के नए एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने संभाला पदभार

झूठा सच @ रायपुर / गरियाबंद :- नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले ने आज पदभार ग्रहण किया। बता दें कि कल जे. आर. ठाकुर को ससम्मान विदाई गई दी। पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर दिसंबर 2021 में गरियाबंद जिले का पदभार ग्रहण किए थे। उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा कुशल मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग, जनदर्शन अन्य विभिन्न कार्यक्रम से अवश्य ही आमजन को लाभ मिला है साथ ही अपराध के दृष्टिकोण से विभिन्न गंभीर अपराधों में भी कमी लाई गई है।इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित थे।
 

 

 

 

और भी

गौठानों में अब तक 53231 लीटर गोमूत्र की खरीदी

झूठा सच @ रायपुर :- जैविक खेती के लाभ को देखते हुए छत्तीसगढ़ के किसान इसे तेजी अपनाने लगे हैं। गौठानों में गोबर से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के उपयोग के साथ-साथ अब किसान रासायनिक पेस्टिसाईड के स्थान पर गोमूत्र से तैयार जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और फसल वृद्धिवर्धक जीवामृत का उपयोग करने लगे हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। रासायनिक उर्वरक एवं पेस्टिसाईड के चलते कास्त की बढ़ती लागत के साथ-साथ इससे होने वाले नुकसान को देखते हुए जैविक खेती की ओर रूझान बढ़ा है। जैविक खाद और जैविक कीटनाशक की सहज ही उपलब्धता भी इसमें मददगार साबित हो रही है।

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में दो रूपए किलो में गोबर खरीदी के साथ-साथ अब चार रूपए लीटर में गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गोबर से जैविक खाद तथा गोमूत्र से जैविक कीटनाशक का उत्पादन गौठानों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। बीते 28 जुलाई 2022 हरेली पर्व से शुरू हुई गोमूत्र खरीदी के तहत अब तक 53231 लीटर गोमूत्र खरीदा जा चुका है, जिसके एवज में गोमूत्र विक्रेता पशुपालकों को 2.13 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान भी गौठान समितियों द्वारा किया गया है।
 
गोमूत्र से कीट नियंत्रण ब्रम्हास्त्र और वद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा अब तक गोमूत्र से तैयार 17784 लीटर ब्रम्हास्त्र में से 13609 लीटर ब्रम्हास्त्र किसानों ने 6.62 लाख रूपए तथा गोमूत्र से निर्मित 13156 लीटर जीवामृत में से 8919 लीटर किसानों ने 3.43 लाख रूपए में क्रय कर खेती में उपयोग किया है। गोमूत्र से जैविक कीटनाशक गौठानों में लगातार तैयार किया जा रहा है, ताकि किसानों को इसकी सहजता से आपूर्ति की जा सके।
और भी

पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए 14 अक्टूबर को किया जाएगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

झूठा सच @ रायपुर :-  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न पंचायतों में होने वाले उप निर्वाचन 2022 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन चालू माह के 14 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रकाशन तिथि से ही दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 7 अक्टूबर तक की जाएगी। प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, भारत निर्वाचन आयोग की एक जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार विधानसभावार निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जाएंगी और उसे जनपद पंचायतवार भागों में बांटी जाएगी। निर्वाचक नामावली की प्रति जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डों का मौके पर सत्यापन और आधार पत्र तैयार करने तथा सूची में आवश्यक संशोधन करने का कार्य 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रारंभिक निर्वाचक नामावली की आधार पत्रक के अनुसार पीडीएफ फाइल तैयार करने, मुद्रण कराने तथा जांच कराने का कार्य 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसी दिन चेक लिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार कर दो प्रतियों में मुद्रण कराया जाएगा और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से दोनों प्रतियों में हस्ताक्षर लिए जाएंगे। पीडीएफ सहित निर्वाचक नामावली की दोनों प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। 12 अक्टूबर तक ही जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली मुद्रण के लिए अनुबंधित मुद्रणालयों सौंपा जाएगा।

जनपद पंचायत वार मुद्रित निर्वाचक नामावली 13 अक्टूबर तक प्राप्त की जाएगी और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तिथि को निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना का प्रारूप भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण में 14 अक्टूबर 2022 से निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियों को प्राप्त करने की शुरुआत की जाएगी। दावे आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय शुक्रवार 21 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

प्रारूप (क) 1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 27 अक्टूबर 2022 तक दावा प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्रारूप (क) 1 में प्राप्त दावे का निराकरण 1 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील आदेश पारित होने के 5 दिन के भीतर की जा सकेगी। ग्राम पंचायत वार अनुपूरक सूची एवं पीडीएफ को तैयार करने तथा पीडीएफ को मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपने का कार्य 7 नवंबर 2022 तक किया जाएगा।
 
9 नवंबर 2022 तक अनुपूरक सूचियों को मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 नवंबर 2022 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2022 तक अद्यतन सूची के अनुसार राज्य में कुल त्रिस्तरीय पंचायत के 606 पद रिक्त हैं। इनमें पंच के 485, सरपंच के 111, जनपद सदस्य 9 तथा जिला पंचायत सदस्य का एक पद शामिल है।
और भी

आज बीजेपी की अहम बैठक

झूठा सच @ रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में आज दिनभर भाजपा के नेता मंथन करेंगे। कार्ययोजना की यह बैठक धमतरी जिले के गंगरेल बांध के किनारे बने रिसॉर्ट में होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश बुधवार शाम को रायपुर पहुंचे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल दो दिन पहले ही पहुंच चुके हैं और लगातार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिल-जुल रहे हैं।

हालांकि नए छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर के आने की अब तक खबर नहीं है। जुलाई महीने में उनका ऑपरेशन हुआ था। सह प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह पहुंचेंगे और सीधे गंगरेल रवाना होंगे। बैठक में डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, कोर ग्रुप के सदस्य, तीनों प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी मिलाकर 30 सदस्य होंगे। बैठक के बाद सभी शाम तक राजधानी और अपने अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो जाएंगे।

राज्य में चुनाव के लिए अब सालभर का समय है। इसलिए अब भाजपा ताबड़तोड़ तरीके से आंदोलन प्रदर्शन करने की तैयारी में है, जिससे राज्य सरकार और कांग्रेस को संभलने का मौका न मिले और लोगों से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक माहौल गरमाए। इन आंदोलनों को पार्टी के बजाय जनता का आंदोलन बनाने की तैयारी है, जिससे व्यापक असर हो।

 

 

और भी

आईजी सहित कई अफसरों ने मां दुर्गा और मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना

झूठा सच @ रायपुर / दंतेवाड़ा:-  दशहरा एवं विजयदशमी के अवसर पर रक्षित केन्द्र जगदलपुर में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा द्वारा बस्तर पुलिस बल सदस्यों की उपस्तिथि में शस्त्र पूजा की जाकर बस्तर संभाग में तैनात समस्त पुलिस एवं सुरक्षा बल के सदस्यों एवं परिवार के कुशल क्षेम के लिए मां दुर्गा और मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की गईं।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी द्धारा बस्तर पुलिस परिवार की और से दशहरा एवं विजयदशमी के अवसर पर बस्तर संभाग के समस्त नागरिकगणों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

 

 

 

और भी

मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए का करेंगे भुगतान

झूठा सच @ रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.67 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.34 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
 
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 350.54 करोड़ का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 342 करोड 41 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 06 अक्टूबर को 8.13 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 350 करोड़ 54 लाख रूपए हो जाएगा। गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 सितम्बर तक खरीदे गए 82.50 लाख क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीणों को 165 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।
 
06 अक्टूबर को गोबर विक्रेताओं को 5.34 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 170.64 करोड़ रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 159.41 करोड़ रूपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 06 अक्टूबर को 2.79 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 162.21 करोड़ रूपए हो जाएगा। स्वावलंबी गौठानों में स्वयं की राशि से 20.60 करोड़ रूपए का गोबर क्रय किया है।

गौठानों में 53,231 लीटर गोमूत्र की खरीदी10.05 लाख रूपए का बिक चुका ब्रम्हास्त्र और जीवामृत अभी शुरूआती दौर में राज्य के 77 गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 53 हजार 231 लीटर क्रय किए गए गौमूत्र से 30,940 लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया गया है, जिसमें से 22,528 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवमृत की बिक्री से 10.05 लाख रूपए की आय हुई है।

गोबर से 24 लाख कम्पोस्ट खाद का उत्पादन-समूहों को 81.84 करोड़ की आय

गौठानों में महिला समूहों द्वारा 18.38 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5.35 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 81.84 करोड़ रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,187 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है।

गोधन न्याय से 2.89 लाख ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित

राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,624 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8408 गौठान निर्मित एवं 1758 गौठान निर्माणाधीन है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 89 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 46 प्रतिशत महिलाएं है।
 

 

और भी

स्वामी आत्मानंद की जयंती आज

झूठा सच @ रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि स्वामी आत्मानंद का एक समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में बड़ा योगदान हैं। उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी आत्मानंद जी पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों की सेवा और राहत काम के लिए खर्च कर दी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मानंद जी ने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उनके मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अनुकरणीय और प्रेरणास्पद है। उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। स्वामी आत्मानंद जी ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की। राज्य सरकार द्वारा इसी तर्ज पर जिला मुख्यालयों और विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूल शुरू किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी प्रारंभ किया जा रहा है। जिससे गरीब और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध हो सके।

बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी नेे आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबूझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने के प्रयास किए। राज्य सरकार ने भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वनवासियों से वाजिब दामों पर वनोपजों की खरीदी कर राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अकाल के समय गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक भोजन की शुरूआत की जिससे की बच्चे कुपोषित न हो। राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए गरम भोजन की व्यवस्था करते हुए कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की है। बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद के विचार मूल्य हमेशा सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
और भी

आसमान छू रहे सब्जियों के भाव

झूठा सच @ रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम स्थिर है. टमाटर, करेला, प्याज, आलू के दाम कंट्रोल में हैं. पत्तेदार सब्जियों के दाम कुछ ज्यादा है. धनिया पत्ती 200 रुपये किलो हो गई है. पत्तागोभी 40 रुपये किलो है. मूली 40 रुपये है. नींबू 10 का 3 मिल रहा है. कुंदरू भी 40 रुपये किलो मिल रहा है. मानसून सीजन के कारण अदरक के दाम थोड़े बढ़ रहे हैं.

प्याज -  20 बरबटी  - 40 पत्तेदार सब्जियां - 40

आलू - 25 भिंडी - 40 गांठ गोभी - 40

टमाटर -  40 बींस - 40 फूल गोभी - 60

बैंगन - 40 अदरक - 80 मूली - 40

करेला  - 60 हरी मिर्च - 40 मुनगा - 40

पत्ता गोभी - 40 धनिया पत्ती  - 200 कटहल - 40

लौकी - 20 लहसुन - 50 गिलकी - 40

कद्दू - 30 नींबू - 10 ( 3 ) खीरा  - 20

शिमला मिर्च - 40 केला (कच्चा) -  20 कच्चा केला - 30

ककड़ी - 30 चुकंदर - 40 कुंदरू - 40

 

और भी

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ

झूठा सच @ रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलवीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम पहुंचे है. जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। बता दें कि आज से 6 जनवरी 2023 तक राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. पारंपरिक ऑफ ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने यह छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव पहल है.|
और भी

मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किया पैसा

झूठा सच @ रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों, ग्रामीणों को 5.34 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा रही है. इसके साथ गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की जा रही है. बता दें कि गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई राशि को मिलाकर अब तक 170.34 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है.

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक पशुधन चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी एवँ प्रक्षेत्र वानिकी माथेश्वरन व्ही. भी उपस्थित हैं।
और भी

पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग से बचाने के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण

झूठा सच @ रायपुर / जगदलपुर:-  राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका मुक्त अभियान के तहत टीकाकरण 15 नवंबर तक किया जाएगा। पशुओं को खुरहा-चपका (एफ.एम.डी.) संक्रमण से बचाने के लिये 02 अक्टूबर से सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण कार्य के निगरानी के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना किया गया है। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी सहायक शल्य पशु चिकित्सा डॉ हेमलता कश्यप (+91-8319772304) सहायक नोडल अधिकारी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी आरके दुबे (+91-9425596825) और जिला नोडल अधिकारी के रूप में डॉ शैफाली मेश्राम और सहायक नोडल  फूलेंदी पाढ़ी को बनाया गया है।

ज्ञात हो कि खुरहा-चपका रोग गौवंश-भैंसवंश एवं खुर वाले पशुओं में पाई जाने वाली विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है। इस रोग में तेज बुखार, मुंह के अंदर छाले पड़ना, मुंह से लार निकलना एवं खुरों के बीच में छाले पड़ना एवं घांव हो जाने के लक्षण दिखाई पड़ते है। इस बीमारी में बड़े पशुओं की अपेक्षा छोटे पशुओं में मृत्यु की संभावना अधिक होती है। खुरहा चपका रोग के कारण दुधारू पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता एवं भारवाहक पशुओं की कार्यक्षमता पर विपरित प्रभाव पडता है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। यह एक संक्रामक एवं छूतदार बीमारी है इसलिए रोगी पशु को स्वस्थ्य पशु से अलग रख कर उपचार कराना चाहिए।

जिला बस्तर में खुरपका- मुंहपका (खुराचपका) रोग से मुक्त कराने के लिए पशुधन विकास विभाग के टीकाकरण दल के द्वारा ग्रामों में शिविर के माध्यम से एवं डोर टू डोर जाकर एफ.एम.डी. टीकाकरण किया जायेगा। पशुपालकों अपने पशुओं की टीकाकरण हेतु नजदीकी पशु चिकित्सालय एवं पशु औषधालय से संपर्क कर टीकाकरण करवायें। पशुधन विकास विभाग जिला बस्तर द्वारा समस्त विकासखण्डो में खुरपका- मुंहपका टीकाकरण करने के लिये 56 दल का गठन किया गया है। टीकाकरण कार्य के लिए 197 अधिकारी, कर्मचारी, पीएआईडब्ल्यू, गौसेवक और पशुधन मित्र शामिल हैं।
और भी

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

झूठा सच @ रायपुर / कांकेर :-  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस पर मॉ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांकेर शहर के लट्टीपारा, शांति नगर, एमजी वार्ड, टिकरापारा, नया बस स्टेण्ड, बरदेभाठा, कोदाभाठ, मेलाभाठा के दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु निकलने वाली झॉकियों के साथ मेलाभाठा तालाब व रावण पुतला दहन स्थल में डिप्टी कलेक्टर कांकेर विष्वास कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
 
इसी प्रकार अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा विसर्जन झांकी, शोभा यात्रा के साथ पुराना बस स्टेण्ड, मस्जिद चौक, राजापारा, सुभाष वार्ड, सिंधी धर्मषाला मार्ग, मांझापारा आदि मुख्य मार्ग के लिए नायब तहसीलदार कांकेर  परमानंद बंजारे तथा अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा झांकी, शोभा यात्रा के साथ घड़ी चौक, अलबेलापारा, सेन चौक, माहुरबंद पारा, जवाहर वार्ड, अन्नपूर्णापारा, ऊपर-नीचे रोड आदि मुख्य मार्ग सहित अलबेलापारा तालाब, नरहरदेव स्कूल ग्राउण्ड (दषहरा) रावण पुतला दहन स्थल के लिए तहसीलदार कांकेर आनंद कुमार नेताम और शीतलापारा, आदर्ष नगर, षिवनगर, भण्डारी पारा, संजय नगर, श्रीराम नगर, आमापारा, बीटीआई मार्ग की दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के लिए डिप्टी कलेक्टर  अषोक कुमार मार्बल की ड्यूटी लगाई गई है।

 

और भी

बिलासपुर के न्यायाधीश बस्तर संभाग के प्रवास पर रहेंगे

झूठा सच @ रायपुर / कांकेर :- उच्च न्यायालय कलकत्ता के न्यायाधीश विश्वजीत बसू 04 से 06 अक्टूबर तथा उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश दीपक कुमार तिवारी 03 से 05 अक्टूबर तक बस्तर संभाग के प्रवास पर रहेंगे।

गांधी जयंती को कुष्ठ जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया

शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों तथा मुख्य आतिथ्यों की गरिमामयी उपस्थिति में गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर गांधीजी के कुष्ठमुक्त भारत के सपनों को साकार करने प्रशासन के मंशानुरूप कांकेर जिला को कुष्ठमुक्त जिला बनाने के लिए कुष्ठ जॉच-खोज अभियान (एलसीडीसी) चलाया जायेगा।
 
संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान कर चिकित्सकों से सत्यापित के पश्चात एमडीटी से उपचार करके कुष्ठमुक्त जिला कांकेर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए शपथ लिया गया। जन-जागरूकता के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर कुष्ठ मुक्ति के संकल्प का नारे लगाये गये। कार्यक्रम में डॉ. एस.के.राव, डॉ. जे.एस.साहू, डॉ.देवेन्द्र नाग, डॉ.चन्द्रशेखर इंदोरिया, डॉ.सुशील कुमार गुप्ता, डीएलओ, डॉ.लोकेश देव, रवि ठाकुर, ए.आर.बघेल सहित मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

और भी

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh