झूठा-सच@रायपुर। प्रदेश में विपक्ष में बैठी भाजपा ने कांग्रेस को एक बार फिर घेरने का मूड बनाते हुए प्रदेश की बदहाली को लेकर सवालों की बौछार कर दी. अब देखना यह होगा की प्रदेश में विकास की बात करने वाली कांग्रेस सरकार क्या भाजपा के सवालो का संतोषप्रद जवाब देने में सफल हो पायेगी।यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो इसका मतलब ये निकाला जा सकता हैं कि भाजपा प्रदेश के विकास पर सिर्फ प्रश्नचिन्ह लगा रही है उसका आंकलन नहीं कर रही हैं. लिहाजा भाजपा सहित प्रदेश की जनता को भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार से पूछे गए सवालों के जवाब का इंतजार हैं.
सरकार से पूछे भाजपा ने सवाल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए सीधा संवाद करते हुए पूछा कि प्रदेश को विकास के मामले में
प्रदेश को 10 साल पीछे धकलने कांग्रेस को शर्म क्यों नही आयी। इसी प्रकार उन्होंने प्रदेश की बदहाली पर सात बिंदुओं पर सवाल पूछते हुए कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा।
ये रहे सवाल
1.51 हज़ार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी छतीसगढ़ प्रदेश के 40 लाख लोगो के घर बनाने का पैसा क्यों नही दिया?
2. प्रदेश के 10 लाख युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता क्यों दबा लिया?
3. स्व सहायता समूह की 1 लाख महिलाओ से एक झटके में रोजगार छीन कर प्रदेश के 5 लाख लोगों को भूखा मरने क्यू छोड़ दिया?
4.800 करोड़ का बिजली बिल हाफ करके प्रतिवर्ष 1000 करोड़ का अतिरिक्त्त भार बिजली टैरिफ बढ़ाकर जनता पर क्यों डाला?
5.मंडी शुल्क हटाने की बात कहके दाल व पोहा जैसी गरीब जनता द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली रोज़मर्रा की वस्तुओ पर मंडी शुल्क क्यों लगाया?
6.लोगो से 20 लाख तक का मुफ्त इलाज देने की बात कह 20रु का भी मुफ्त इलाज क्यों नही दिया?यूनिवर्सल हेल्थ स्किम को क्यों लागू नही किया?
7.बात है छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बोल बोल कर छत्तीसगढ़ के ही लोगो से उनका नौकरी,रोजगार ,पेंशन ,भत्ता छीनकर बाहर पैसा क्यों लुटाया?