ब्रांड वैल्यू में रणवीर सिंह बने नंबर 1 एक्टर
22-Mar-2023 2:37:07 pm
386
सलमान टाॅप 10 की लिस्ट से बाहर
हाल ही में सेलिब्रिटीज के ब्रैंड वैल्यू को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स की दुनिया के सितारे शामिल हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने टॉप सेलिब्रिटीज की में अपनी जगह बनाई है। रणवीर ने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए हैं। विराट कोहली अब इस लिस्ट में नीचे खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने बॉलीवुड के बड़े सितारों को पीछे छोड़ पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
रणवीर सिंह ने मारी बाजी
कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की रिपोर्ट में यह बताया है कि फिल्म एक्टर रणवीर सिंह अब भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए हैं। क्रोल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2022 में रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू 181.7 मिलियन डॉलर है। वहीं इस मामले में विराट की ब्रांड वैल्यू 2022 में 176.9 मिलियन डॉलर रही है। इस हिसाब से रणवीर सिंह ने विराट कोहली को भी मात देकर ब्रांड वैल्यू में भारत के सबसे वैल्यूड सेलिब्रिटी बन गए हैं। इस लिस्ट में रणवीर और विराट के बाद अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के नाम टॉप 5 सेलिब्रिटीज में शामिल है।
सलमान खान टाॅप 10 से हुए बाहर
इस लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम काफी नीचे है और ब्रैंड वैल्यू के मामले में 10वें पोजीशन पर मौजूद हैं। हालांकि इस लिस्ट में सलमान खान का नाम नहीं है और इस बात से फैंस काफी हैरान हैं। वहीं टाॅप 10 स्टार्स की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और एम.एस धोनी जैसे सितारे शामिल हैं।
इनके अलावा इस लिस्ट में साउथ सिनेमा स्टार पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन भी हैं और वे 20वें नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में 29.1 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है, जो कि 2021 की रणवीर सिंह की ब्रैंड वैल्यू 158.3 मिलियन डॉलर से काफी ज्यादा है। इस मामले में बीते 5 साल से विराट कोहली भारत के सबसे वैल्यूड सेलिब्रिटी के रूप में टॉप पर थे।