फिल्म ‘कन्नप्पा’ में प्रभास का लुक आया सामने
04-Feb-2025 3:03:29 pm
1113
- रुद्र की भूमिका में आएंगे नजर
मुंबई। हाल ही में साउथ एक्टर प्रभास ने फिल्म ‘कन्नप्पा’ में अपना लुक फोटो शेयर किया है। प्रभास के इस लुक को देखकर उनके फैंस ने भी रिएक्शंस दिए हैं। माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ में प्रभास, रुद्र की भूमिका निभाने वाले हैं। अपने फर्स्ट लुक के साथ प्रभास ने एक खास मैसेज भी अपने फैंस के साथ साझा किया है।
इस साल प्रभास फिल्म ‘राजा साहब’ में नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले वह फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आएंगे। इसमें वह रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में विष्णु मांचू हैं। इस फिल्म में प्रभास का लुक कैसा होगा, इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह फिल्म ‘कन्नप्पा’ में रुद्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस किरदार में उनका लुक काफी हटकर नजर आ रहा है। अपनी पोस्ट के साथ प्रभास ने एक कैप्शन भी लिखा है- ‘ मेरा किरदार रुद्र फिल्म ‘कन्नप्पा’ में शक्ति और ज्ञान का अवतार है। यह फिल्म भक्ति, त्याग और प्रेम की एक अनोखी यात्रा है। इस कहानी का हिस्सा बनने के लिए हमारे साथ शामिल हो जाइए। 25 अप्रैल को 2025 को ‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ आगे प्रभास हर हर महादेव का हैशटैग भी लिखते हैं।
फैंस को पसंद आया प्रभास का लुक-
प्रभास का रुद्र का लुक उनके फैंस को भी पसंद आया है। एक्टर की पोस्ट पर फैंस ने उन्हें सिनेमा का किंग कहा। साथ ही रुद्र की भूमिका में प्रभास को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित दिखे। कई फैंस ने भी हर हर महादेव अपने कमेंट में लिखा और प्रभास को सपोर्ट किया।