नहीं रहे भारत में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन
28-Sep-2023 2:03:42 pm
417
नई दिल्ली। भारत की हरित क्रांति के जनक माने जाने वाले व महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का गुरुवार को निधन हो गया। स्वामीनाथ ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज सुबह 11.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका जन्म 7 अगस्त, 1925 को हुआ था। बताया जा रहा है कि, लंबी उम्र की वजह से आने वाली दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया।