रायपुर | 28 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Golden Dream Private Limited के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'Darling Pyar Jhukta Nahi Again' का ट्रेलर 27 फरवरी 2025 को रिलीज हो गया है। फिल्म का टैगलाइन 'Maya Hoge Maya' पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है।
एक सीरीज की तीसरी कड़ी
यह फिल्म दर्शकों के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह एक लोकप्रिय सीरीज की तीसरी कड़ी है। इससे पहले मन कुरैशी की 'Darling Pyar Jhukta Nahi' ने छत्तीसगढ़ी दर्शकों का दिल जीता था। फिर अमलेश नागेश के साथ 'Darling Pyar Jhukta Nahi 2' आई जिसने भी खूब वाहवाही बटोरी। अब इस सीरीज को एक नए अंदाज में 'Again' के साथ पेश किया जा रहा है, जो दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा देता है।
Join Our Whatsapp Group
भारती वर्मा ने संभाली पूरी कमान
इस बार फिल्म की निर्देशक, लेखक, स्क्रीनप्ले और कॉस्ट्यूम डिजाइनर — सब कुछ भारती वर्मा ने खुद संभाला है। यह उनकी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार उदाहरण है। फिल्म का डायलॉग खेमराज देवांगन ने लिखा है, जो एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका में भी हैं।
तकनीकी टीम है दमदार
फिल्म की सिनेमेटोग्राफी सुखी ने संभाली है। एडिटिंग रितेश दास मानिकपुरी ने की है जबकि DI कलरिस्ट की जिम्मेदारी श्रेष्ठ वर्मा (श्रेष्ठ स्टूडियो) ने निभाई है। VFX और ग्राफिक्स की कमान प्रवीर दास (Mattreel VFX) के हाथों में है। बैकग्राउंड स्कोर Nabs & Saroj ने तैयार किया है और साउंड डिजाइन एवं मिक्सिंग R R Dash (Milan Studio) ने की है।
संगीत भी होगा जबरदस्त
फिल्म का संगीत और गीत नवल दास मानिकपुरी और दीवान जी ने लिखे हैं। म्यूजिक अरेंजमेंट प्रफुल्ल बेहरा ने किया है। फिल्म में आचार्य साहू, अनिता मंडल, सुनील सोनी, कंचन जोशी, अनुराग शर्मा और श्रद्धा मंडल की आवाज सुनाई देगी।

Published By- | 28-Feb-2026 01:01:00 pm