महाशिवरात्रि पर बुध का उदय... इन 5 राशियों पर बरसेगा धन
15-Feb-2025 3:23:13 pm
1525
महाशिवरात्रि महादेव के भक्तों के लिए प्रमुख त्योहारों में से एक होता है। इस दिन प्रभु का व्रत रख उनका आशीर्वाद लिया जाता है। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस बार यह 26 फरवरी को पड़ रही है।
ज्योतिषीय गणना की मानें तो इस बार की महाशिवरात्रि खास है, क्योंकि इस बुध देव का उदय कुंभ राशि में हो रहा है। पांच राशियों के लिए यह बेहद शुभ होने वाला है।
मेष राशि-
मेष राशि के 11वें भाव में बुध ग्रह उदित होंगे, जिससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाएंगे। लंबे समय से रुके सभी काम पूरे होंगे, क्योंकि बाधाएं हटना शुरु हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी में इजाफा होगा। प्रमोशन भी मिल सकता है।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के 9वें भाग में बुध ग्रह उदित होने वाले हैं। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ होने वाले हैं। घर में हो रहे विवाद शांत होंगे, जिससे माहौल सकारात्मक होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी, जिससे हर काम में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि-
बुध ग्रह सिंह के 7वें भाग में उदित होंगे। यह आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। आपकी आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। निवेश का मौका भी मिलेगा, जिससे जबरदस्त लाभ हो सकता है। व्यापार में बुलंदियां छू सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। इस दौरान माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा।
मकर राशि-
मकर राशि के दूसरे भाग में बुध ग्रह के उदित होने से जीवन की हर समस्या का निपटारा होगा। माता-पिता का इस दौरान आशीर्वाद मिलेगा। धन का लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में खोया यश वापस मिलेगा। इस दौरान हर शब्द सोच समझकर बोलें। करियर में तरक्की मिलेगी।
कुंभ राशि-
कुंभ की लग्न राशि में बुध देव उदित होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी, जिससे धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से समाज में ख्याति बढ़ेगी। जमीन से जुड़े कार्य कर सकते हैं, जिसमें लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा।