जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:25 बजे काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्कूटी के पास जेवरात से भरा बैग रखा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गया।
वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।