- कहा- 'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई'
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान हैवीवेट बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट नरेंदर बेरवाल ने पाकिस्तान के एक बॉक्सर से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाया. नरेंदर ने बताया कि 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में पाकिस्तानी बॉक्सर को हराने के बाद उसने उनसे ऐसी बात कही थी, जिसे सुनकर वह खुद भी हंस पड़े थे.
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पुरुषों की 90 + कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात में पाकिस्तानी मुक्केबाज का एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुन पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
Join Our Whatsapp Group
बेरवाल ने साल 2015 में खेले गए मिलिट्री गेम्स का किस्सा पीएम मोदी से हुई मुलाकात में शेयर किया। इन खेलों में उनका सामना पाकिस्तानी मुक्केबाज से था और दोनों मुकाबले के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए थे।
नरेंद्र नाम से परेशान हो गया था मुक्केबाज
बेरवाल ने बताया कि जिस पाकिस्तानी मुक्केबाज से उनका सामना था वो नरेंद्र नाम से परेशान हो गया था। बेरवाल ने पीएम मोदी से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान की बात चल रही है तो मुझे एक किस्सा याद आ गया। 2015 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स थे। पाकिस्तान के साथ मेरी पहली फाइट थी। मिलिट्री वालों का फोन आया कि पाकिस्तान से नहीं हारना है। पहला राउंड में 4-1 से जीत गया। दूसरा राउंड 3-2 से जीत गया, लेकिन मुकाबले के दौरान दोनों के सिर आपस में भिड़ गए तो कट लग गए थे। फाइट तो मैं जीत गया और फिर हम दोनों अस्पताल चले गए टांके लगवाने के लिए।"
उन्होंने आगे बताया, "2014 में आप पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। 2015 में हमारे साथ जो आर्मी के कोच गए थे उनका नाम भी नरेंद्र राणा था। पाकिस्तानी मुक्केबाज ने काफी देर तक सोचने के बाद मुझसे कहा कि भाईजान एक बात बोलूं। मैंने कहा हां बोलो। तो बोला भाईजान आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई।"
ये किस्सा सुन पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमतर ठहाके मारे के हंसे। उनके साथ वहां मौजूद बाकी खिलाड़ी भी हंसे।
मोदी की खास मुलाकात-
मोदी ने बीती शाम कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके अनुभव जाने। भारत ने इन खेलों में पदक तालिका में 39 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। जब भी कोई बड़ा खेल आयोजन होता है उससे पहले और बाद में पीएम मोदी खिलाड़ियों से मुलाकात जरूर करते हैं।