- भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की
सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर नूंह के नलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचाभिषेक कर फल, फूल, मिष्ठान, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित किए। सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में शिव भक्तों की अपार भीड़ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए लगी रही। शिव चौक पर पहुंचकर नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले शिव चौक पर कांवड़ियों के साथ-साथ महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने सुबह सवेरे पहुंचकर भगवान आशुतोष के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
शिव चौक पर श्रद्धालुओ की भीड़ रही। पुलिसकर्मियों ने शिव चौक पर पहुंचने वाले शिव भक्तों को व्यवस्था करते हुए उन्हें कतार में लगाकर जलाभिषेक कराया। इसके अलावा गांधी कालोनी के अनन्तेश्वर महादेव मंदिर, अंसारी रोड स्थित बोहरों के मंदिर, गऊशाला रोड स्थित शिव मंदिर, काली का मंदिर, काली नदी स्थित आत्मबोध योग आश्रम मंदिर, समेत शहर के सभी शिवालयों में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक व फल, फूल, मिष्ठान, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूबड़ा आदि अर्पित किए और घंटे बजाकर आरती की तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Join Our Whatsapp Group