सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर घायल, हमलावर गिरफ्तार
हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हो गए। उनकी चोटों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस ने हमले के आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान और हमले के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
दो साल के भीतर बादल पर दूसरा हमला
सुखबीर सिंह बादल पर करीब दो साल के भीतर यह दूसरा हमला बताया जा रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी उन पर हमला किया गया था। उस मामले में आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुई थी।
PM मोदी से मुलाकात के बाद चर्चा में थे बादल
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब सुखबीर सिंह बादल ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हुई थी।
इसके बाद अकाली दल ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों को जल्द लागू करने की मांग भी उठाई थी।
फिलहाल नांदेड़ पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच में जुटी है। घटना के बाद बादल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।