• धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ
इस साल रक्षाबंधन के दिन चंद्र लगेगा। ज्‍योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है। एक पखवाड़े के भीतर इसी महीने दो ग्रहणों का संयोग है। बीती 12 अगस्‍त को सूर्य ग्रहण के बाद अब 28 अगस्‍त को चंद्र ग्रहण होगा। हर ग्रहण अपने अलग प्रभाव लेकर आता है। यह किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ फल देता है। 3 राशियां ऐसी हैं जिन्‍हें इस ग्रहण के चलते फायदा होगा। चलिये जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
वृश्चिक राशि-
Join Our Whatsapp Group
वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है। निवेश से भी अच्‍छा पैसा मिल सकता है। पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
मकर राशि-
मकर राशि के लोगों को नौकरी बदलने में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से भी पैसा मिलने के आसार हैं। कम्‍युनिकेशन के दम पर लाभ मिलेगा। करियर में जीवनसाथी की मदद मिलेगी।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों के लिए इस बार चंद्र ग्रहण में बंपर लाभ होता दिखाई दे रहा है। अचानक से पैसा मिल सकता है। जीवन की कोई समस्‍या का हल मिलेगा। माली हालत ठीक रहेगी। कारोबार में फायदा दिखाई दे रहा है।
Published By- | 18-Aug-2026 03:42:00 pm