- प्लास्टिक सर्जरी से महिलाओं का हुलिया बदलकर कराती थी देह व्यापार
लखनऊ। खुफिया एजेंसी आईबी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उज्बेकिस्तान निवासी लोला कायूमोवा को हिरासत में लेकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सुपुर्द कर दिया है. करीब एक साल से वांछित लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं की अवैध तस्करी कर उन्हें लखनऊ लाती थी. वह डॉक्टर की मदद से महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी कराकर उनका हुलिया बदलवाती थी और पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर उनसे देह व्यापार कराती थी. 20 जून 2025 को न्यू हजरतगंज स्थित अपार्टमेंट से दो विदेशी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद से लोला अंडरग्राउंड चल रही थी.
पुलिस जांच के अनुसार लोला बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रही थी. वह उज्बेकिस्तान और नेपाल से महिलाओं को लखनऊ लाती थी. इसके बाद एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर हुलिया बदल दिया जाता था. फिर उन्हें पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर देह व्यापार कराया जाता था.
Join Our Whatsapp Group
20 जून 2025 को एफआरआरओ की टीम ने न्यू हजरतगंज के अपार्टमेंट स्थित कमरा नंबर 527 पर छापा मारा था. वहां से होलिडा और नीलोफर नाम की दो विदेशी महिलाएं फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गई थीं. उनके अवैध रूप से रहने की पुष्टि होने के बाद से लोला अंडरग्राउंड हो गई थी.
जांच में सामने आया है कि लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी है. लोला ने चोरी-छिपे लखनऊ में शादी रचाई थी और अवैध रूप से रह रही थी. उसके नेपाल और उज्बेकिस्तान के गिरोहों से संपर्क थे. अब एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं.