आज शाम सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे भागवत
डॉ. मोहन भागवत गुरुवार शाम 4 बजे बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे। उनके प्रवास के दौरान क्षेत्र, प्रांत और विभाग स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संगठन के कार्यों, गतिविधियों और आगामी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
Join Our Whatsapp Group
संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा
डॉ. मोहन भागवत के प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा प्रमुख एजेंडा रहेगा। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के प्रबोधन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
बैठकों में अब तक हुए कार्यों की प्रगति, आगामी गतिविधियों और संगठन की योजनाओं पर विचार-विमर्श होने की जानकारी दी गई है।
छत्तीसगढ़ के संघ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
दो दिवसीय प्रवास के दौरान संघ प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है।
डॉ. मोहन भागवत का यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।