पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन चार निरीक्षकों को मिली नई पोस्टिंग
जारी तबादला आदेश के मुताबिक अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:
अजय झा: तेलीबांधा थाना प्रभारी से आमानाका थाना प्रभारी बनाए गए।
सुधांशु बघेल: आमानाका थाना प्रभारी से उरला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
रोहित मालेकर: उरला थाना प्रभारी से तेलीबांधा थाना प्रभारी बनाया गया।
बालेश्वर लहरे: टिकरापारा थाने से हटाकर रिजर्व केंद्र रायपुर भेजे गए।
तीन थानों के प्रभारी बदले
इस प्रशासनिक बदलाव में तेलीबांधा, आमानाका और उरला थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं, निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रिजर्व केंद्र में पदस्थ किया गया है।
पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। राजधानी में पुलिस व्यवस्था के तहत किया गया यह फेरबदल आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।