जारी सूची के अनुसार, रायपुर शहर की जिम्मेदारी प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण की कमान बरखा साहू को सौंपी गई है। वहीं बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, रायगढ़ सहित अन्य जिलों में भी नए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
रायपुर से बिलासपुर और दुर्ग तक नई नियुक्तियां
महिला कांग्रेस की जारी सूची में प्रमुख शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है।
रायपुर शहर: प्रगति बाजपेयी
रायपुर ग्रामीण: बरखा साहू
बिलासपुर शहर: प्रीति पटनवार
बिलासपुर ग्रामीण: सीमा पांडे
दुर्ग शहर: प्रेमलता साहू
दुर्ग ग्रामीण: योगिता चंद्राकर
सरगुजा: अनीमा केरकेट्टा
सूरजपुर, भिलाई और रायगढ़ में इन्हें मिली कमान
संगठनात्मक विस्तार के तहत सूरजपुर, भिलाई और रायगढ़ में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
सूरजपुर शहर: लिली राजवाड़े
सूरजपुर ग्रामीण: बबीता गुप्ता
भिलाई नगर (रिसाली): शशि सिन्हा
रायगढ़: संगीता गुप्ता
मुंगेली: उर्मिला यादव
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर: रूमा चटर्जी
इन जिलों में भी नए महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त
पहली सूची में अन्य जिलों को भी शामिल किया गया है। इनमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम प्रमुख हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: आरती महोबिया
गरियाबंद: मंजू ध्रुव
बलौदाबाजार-भाटापारा: ललिता यादव
कबीरधाम: अन्नपूर्णा चंद्राकर
महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तैयारी
इन नियुक्तियों के जरिए प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। नए जिलाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने, महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी मिलेगी।
महिला कांग्रेस की यह पहली सूची है। अब संगठन की आगामी नियुक्तियों पर भी कार्यकर्ताओं की नजर बनी हुई है।