शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के कडू नाला के पास पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान गिरने से एक टाटा सूमो वाहन उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Join Our Whatsapp Group

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मियों ने मलबा हटाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई थी, जिससे अचानक चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी।

प्रशासन ने मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
Published By- | 24-Jul-2026 07:36:00 pm