बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2026। जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन के दौरान समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चिन्हित 13 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। आवश्यक उपकरण मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

वितरण के दौरान दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, एक हितग्राही को हस्तचालित ट्राइसाइकिल, कई दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, श्रवण यंत्र, कैलिपर और अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों से उन्हें दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

Join Our Whatsapp Group
इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें समय-समय पर सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे सम्मानपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन जी सकें। 


Published By- | 29-Jul-2026 05:34:00 am