जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से जा टकराई। हादसे में किरण सिंह देव को कमर और पैर में चोटें आई हैं। उनके चालक को भी चोट लगी है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से किरण सिंह देव को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। हादसे के समय उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, किरण सिंह देव को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घटना को लेकर फिलहाल प्रशासन या भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।