जौहर और राजपूत महिलाओं पर टिप्पणी का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, स्वरा भास्कर की कथित टिप्पणी में ऐतिहासिक राजपूत वीरांगना रानी पद्मावती और जौहर की परंपरा को लेकर ऐसी बातें कही गईं, जिससे हिंदू और राजपूत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
बीजेपी नेता कृष्णा कुमार सिंह ने कोतवाली थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की मांग
शिकायत में पुलिस से कथित बयान से जुड़े वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस मामले में समाजसेवी चंदन सिंह भी शिकायतकर्ता के साथ मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले बिहार कांग्रेस की ओर से भी स्वरा भास्कर के कथित बयान को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई थी।
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई और जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।