Automobile Desk। लग्जरी कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक Range Rover की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। दमदार ऑफ-रोड क्षमता और प्रीमियम इलेक्ट्रिक ड्राइविंग अनुभव के साथ आने वाली यह SUV भारतीय बाजार में अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट में नई चुनौती पेश करेगी।

नई Range Rover Electric को स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस समेत कई वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। भारत में यह गाड़ी CBU के रूप में आयात की जाएगी, जबकि इसकी भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

Join Our Whatsapp Group
600 किलोमीटर तक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में 118.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप 542 HP की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज पर यह गाड़ी 600 किलोमीटर तक चल सकती है।

22 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज

Range Rover Electric में 350kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। उपयुक्त चार्जर से इसकी बैटरी करीब 22 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

ऑफ-रोडिंग में भी दमदार

इलेक्ट्रिक होने के बावजूद कंपनी ने Range Rover की ऑफ-रोडिंग क्षमता को बरकरार रखा है। यह SUV 89 सेंटीमीटर गहरे पानी को पार कर सकती है और 45 डिग्री तक की चढ़ाई चढ़ने में सक्षम बताई गई है।

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Mercedes-Benz G 580 EQ जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। Range Rover Electric को लग्जरी, पावर, लंबी रेंज और ऑफ-रोड क्षमता का शानदार कॉम्बिनेशन माना जा रहा है।
Published By- | 02-Sep-2026 06:45:00 pm