रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शुरू हुई सियासी बहस अब पोस्टर वार में बदल गई है। रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के बीच पीएम आवास के मुद्दे पर हुई तीखी बहस के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला शुरू हो गया है।

BJP ने पोस्टर जारी कर भूपेश पर साधा निशाना 


https://jhuthasach.com/new/uploads/092026/166a06c2975a2305.webp

Join Our Whatsapp Group
बहस के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। भाजपा की ओर से जारी एक पोस्टर में लिखा गया- “तुम्हारी इनकमिंग भी जनता ने बंद कर दी है MISTAR ATM, अगली बार राहुल गांधी को भेजना।”

एक अन्य पोस्टर में भाजपा ने लिखा- “हवाबाजी का हुआ बंटाधार, भ्रम का गुब्बारा फूटा सही आंकड़ों के साथ।” इसके जरिए भाजपा ने पीएम आवास से जुड़े सरकारी आंकड़ों को सही बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

भूपेश बघेल ने ‘छोटा रिचार्ज’ कहकर किया पलटवार 


https://jhuthasach.com/new/uploads/092026/c6ed94b8162bc080.webp

भाजपा के पोस्टर सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर विजय शर्मा को लेकर तंज कसते हुए लिखा- “अगली बार किसी समझदार को भेजना। ‘छोटा रिचार्ज’ रील के लिए ही ठीक है।”

बघेल की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों दलों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई।

PM आवास के आंकड़ों पर हुई थी बहस

दरअसल, रायपुर प्रेस क्लब में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित चर्चा में विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने थे। दोनों नेताओं ने अपने-अपने दावों और आंकड़ों के जरिए एक-दूसरे की सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए।

विजय शर्मा ने पीएम आवास की स्वीकृति और निर्माण से जुड़े आंकड़े सामने रखते हुए पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। वहीं, भूपेश बघेल ने सरकार की ओर से पेश किए गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए अपनी सरकार के कार्यकाल का पक्ष रखा।

प्रेस क्लब की बहस खत्म होने के बाद अब PM आवास का मुद्दा सोशल मीडिया की सियासी लड़ाई में बदल गया है, जहां भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर पोस्टर और तंज के जरिए निशाना साध रहे हैं।
Published By- | 15-Sep-2026 02:55:00 pm