Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप एफ में अपने तीनों मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की आसान जीत

Join Our Whatsapp Group
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पहले मैच में सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे मुकाबले में सिंड्रेला दास ने कालसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से मात दी। इस जीत के साथ भारत की बढ़त 2-0 हो गई।

श्रीजा अकुला ने दिलाई 3-0 की जीत

तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला का सामना फातिमा खान से हुआ। श्रीजा ने लगातार तीन गेम जीतते हुए 11-4, 11-4, 11-5 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया।

तीन मुकाबले जीतने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद बाकी दो मुकाबलों की जरूरत नहीं पड़ी।

ग्रुप एफ में भारत का शानदार प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एफ में अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर की थी। इसके बाद सिंगापुर के खिलाफ मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन भारतीय टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की।

अब पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण में अपना अभियान अजेय रहते हुए पूरा किया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

2022 के प्रदर्शन से बेहतर करने का मौका

2022 के एशियन गेम्स में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम राउंड ऑफ 16 से आगे नहीं बढ़ सकी थी। 2026 में टीम ने ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत दर्ज करके क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। अब भारतीय टीम की नजर अगले दौर में भी अपने जीत के सिलसिले को जारी रखने पर होगी।
Published By- | 21-Sep-2026 04:00:00 am