नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान हो गया है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की एक बार फिर वापसी हुई है। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरते हैं, तो करीब 3 साल 11 महीने बाद भारतीय टी20 टीम की जर्सी में नजर आएंगे।

भुवनेश्वर की वापसी के साथ ही उनका नाम उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी की। इस समय तक भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन के बाद उन्हें एक बार फिर टीम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआ में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो यह उनके लिए टीमंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। सैमसन जुलाई 2015 में भारत की टी20 टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर सूची में संजू सैमसन और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
करीब चार साल बाद टी20 टीम में वापसी
Join Our Whatsapp Group

भुवनेश्वर कुमार ने लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए चयन के बाद उन्हें एक बार फिर टीम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए नजर आ सकते हैं।
अगर उन्हें पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो यह उनके लिए टीम इंडिया में लंबे अंतराल के बाद वापसी होगी।
सैमसन ने 4 साल 173 दिन बाद की थी वापसी

लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। सैमसन जुलाई 2015 में भारत की टी20 टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

करीब 4 साल 173 दिन बाद जनवरी 2020 में उन्होंने भारतीय टी20 टीम में वापसी की। इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और टीम में अपनी जगह मजबूत करने में कामयाब रहे।

खलील अहमद की भी लंबे समय बाद हुई थी वापसी
खलील अहमद नवंबर 2019 में भारतीय टी20 टीम से बाहर हुए थे। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2024 में टीम में वापसी की। हालांकि, वह अपनी जगह लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सके और एक बार फिर टीम से बाहर हो गए।

अब भुवनेश्वर कुमार के सामने भी वापसी के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।
लाला अमरनाथ की वापसी सबसे लंबी
भारतीय क्रिकेट में लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो दिग्गज लाला अमरनाथ का नाम सबसे ऊपर आता है। दूसरे विश्व युद्ध के कारण वह करीब 12 साल 129 दिन तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे थे। इसके बाद उन्होंने टीम में वापसी की।
वहीं, तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी करीब 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। उन्होंने दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेला था और इसके करीब 12 साल बाद, दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में वापसी की।

करुण नायर और पार्थिव पटेल भी कर चुके हैं वापसी
इस सूची में करुण नायर और पार्थिव पटेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर ने करीब 8 साल 83 दिन बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी।

वहीं, पार्थिव पटेल ने अगस्त 2008 के बाद नवंबर 2016 में भारतीय टीम के लिए मुकाबला खेला। दोनों मैचों के बीच करीब 8 साल 107 दिन का अंतर था।
इसके अलावा शिखर धवन और आशीष नेहरा भी लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं। अब भुवनेश्वर कुमार के सामने भी यही चुनौती है कि वह वापसी के इस मौके को शानदार प्रदर्शन के साथ यादगार बनाएं।
Published By- | 07-Oct-2026 02:12:00 pm