रायपुर। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर मंगलवार को छत्तीसगढ़ में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 200 से अधिक स्थानों और पूरे छत्तीसगढ़ में 1,000 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक श्री दूधाधारी मठ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए 11 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आह्वान पर हुआ आयोजन
Join Our Whatsapp Group

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आह्वान पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं के विभिन्न मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठनों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

लोगों ने विभिन्न हनुमान मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर एकत्र होकर कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।
दूधाधारी मठ में 11 बार हुआ पाठ

श्री दूधाधारी मठ में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और हिम्मत की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरा रायपुर उनके साथ खड़ा है और संकटमोचक हनुमान जी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

रायपुर में 200 से ज्यादा, प्रदेश में 1000 से अधिक स्थानों पर प्रार गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद उनके साहस और विमान को सुरक्षित स्थिति में लाने में निभाई गई भूमिका को लेकर चर्चा हुईार्थना

आयोजकों के अनुसार, रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 200 से अधिक स्थानों पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में 1,000 से ज्यादा स्थानों पर लोगों ने कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।

रायपुर के अलावा अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में भी हनुमान मंदिरों तथा धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु एकत्र हुए।
फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान घायल हुए थे कैप्टन स्मित

जानकारी के मुताबिक, फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद उनके साहस और विमान को सुरक्षित स्थिति में लाने में निभाई गई भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

उनके स्वास्थ्य को लेकर देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
Published By- | 07-Oct-2026 11:56:00 am