सात थाना क्षेत्रों में एक साथ पहुंची पुलिस की टीमें
अवैध जुए की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में एक साथ कार्रवाई की। इस अभियान में कोतवाली, सुहेला, भाटापारा, पलारी, कसडोल, सिमगा और लवन थाना की टीमें शामिल रहीं।
अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। एक साथ कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई होने से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया।
52 हजार से अधिक नकदी और ताश की गड्डियां जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 55 आरोपियों के पास से कुल 52,430 रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की पत्तियां भी बरामद की गई हैं।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुई कार्रवाई
पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।