रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की तीनों कंपनियों में कुल 1501 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए 5 नवंबर को विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत द्वितीय श्रेणी के 195 पदों के साथ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक रिक्तियां डाटा एंट्री ऑपरेटर और कनिष्ठ अभियंता के पदों पर हैं।
6 नवंबर से शुरू हुए आवेदन, जानें अंतिम तारीख
Join Our Whatsapp Group
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा भी अंतिम तारीख तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
खास बात यह है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तें भर्ती विज्ञापन में निर्धारित की गई हैं।
डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद
इस भर्ती में युवाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं के अनुसार अवसर दिए गए हैं। इनमें प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:
कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 167 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर: 609 पद
सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 92 पद
सहायक अभियंता (मैकेनिकल): 26 पद
सहायक अभियंता (सिविल): 20 पद
सहायक स्टाफ नर्स: 18 पद
सहायक फार्मासिस्ट: 25 पद
लेखा अधिकारी/सहायक प्रबंधक: 15 पद
चिकित्सा अधिकारी: 15 पद
स्टेनोग्राफर हिंदी: 13 पद
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: 12 पद
इंजीनियरिंग से लेकर मेडिकल क्षेत्र तक नौकरियां
पावर कंपनियों की इस भर्ती में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, चिकित्सा, सुरक्षा, प्रशासन और तकनीकी ट्रेड से जुड़े पद शामिल किए गए हैं।
इंजीनियरिंग और तकनीकी पद:
सहायक अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन – 10
सहायक अभियंता कंप्यूटर साइंस – 2
सहायक अभियंता सूचना प्रौद्योगिकी – 2
कनिष्ठ अभियंता मैकेनिकल – 12
कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन – 9
कनिष्ठ अभियंता कंप्यूटर साइंस – 1
कनिष्ठ अभियंता सूचना प्रौद्योगिकी – 1
कनिष्ठ अभियंता सिविल – 26
सुरक्षा और अग्निशमन विभाग:
फायर ऑफिसर – 1
सुरक्षा अधिकारी – 3
सब फायर ऑफिसर – 6
सुरक्षा निरीक्षक – 10
सुरक्षा उप निरीक्षक – 19
फायर अटेंडेंट ग्रेड-II – 45
तकनीकी ट्रेड और अन्य पद:
फिटर – 84
टर्नर – 36
इलेक्ट्रीशियन – 90
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 45
इलेक्ट्रॉनिक्स – 45
शिफ्ट केमिस्ट – 6
प्रोग्रामर – 3
मेडिकल और प्रशासनिक पद:
सहायक विधि अधिकारी – 8
सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी – 8
सहायक लैब तकनीशियन – 6
सहायक रेडियोग्राफर – 3
सहायक ड्रेसर – 5
सहायक ईसीजी तकनीशियन – 3
इसके अलावा विभिन्न कंपनियों में लेखा, चिकित्सा और अन्य तकनीकी सेवाओं से संबंधित रिक्तियां भी शामिल हैं।
तीनों पावर कंपनियों में होगी नियुक्ति
भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए की जा रही है।
कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के कुल 167 पदों में जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं।
वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पदों में जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद रखे गए हैं।
आवेदन से पहले विज्ञापन जरूर देखें
भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन से प्राप्त कर लें।
महत्वपूर्ण तारीखें:
विज्ञापन जारी होने की तारीख: 5 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 6 नवंबर 2026, शाम 8 बजे
आवेदन की अंतिम तारीख: 26 नवंबर 2026, रात 11:55 बजे
कुल 1501 पदों पर होने वाली यह भर्ती प्रदेश के तकनीकी, गैर-तकनीकी और अन्य योग्यताधारी युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आई है।
Published By- | 07-Nov-2026 10:57:00 am