मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मातर तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं से जुड़ा विशिष्ट पर्व है। यह त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों, सामाजिक एकजुटता और गौवंश के प्रति सम्मान एवं सेवा का भाव सिखाता है।
Join Our Whatsapp Group
उन्होंने कहा कि यादव समाज की परंपरा में गौसेवा और गौपालन का विशेष महत्व रहा है। गौमाता ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि संस्कृति और जनजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सेवा और संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण अंग है।
पूर्वजों की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा पर्व
मंत्री ने कहा कि यादव समाज के लिए मातर तिहार केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह अपनी सांस्कृतिक पहचान, पूर्वजों की परंपराओं और गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।
इस पर्व पर पारंपरिक दोहे गाकर गौमाता को सोहाई बांधने और सामूहिक रूप से गौपूजन करने की परंपरा छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की जीवंतता को दर्शाती है।
आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं लोकपरंपराएं
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजें तथा नई पीढ़ी को भी इनसे जोड़ें, ताकि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और सामाजिक परंपराएं आने वाले समय में भी इसी तरह जीवंत बनी रहें।