डिहाइड्रेशन की आशंका, आराम करने की दी सलाह
सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए पिता की सेहत की जानकारी साझा की। उन्होंने आशंका जताई कि शरद पवार को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिता को अब आराम करने और यात्रा कम करने की जरूरत है।
Join Our Whatsapp Group
सुप्रिया सुले ने अपने संदेश में लिखा, 'बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रही हूं। ऐसा लगता है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। उन्हें अब थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है। लेकिन बाबा सुनते ही नहीं हैं। वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं।'
उन्होंने शरद पवार की सेहत को लेकर चिंता जताने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
अहम बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंचीं सुप्रिया सुले
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सुप्रिया सुले ने एनसीपी (SP) के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के अंदर चल रहे विवाद और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। शरद पवार को भी इस बैठक में शामिल होना था।
इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद सुप्रिया सुले बैठक छोड़कर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हो गईं।
समर्थकों में बढ़ी चिंता
शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी की नजरें अब उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अगली जानकारी पर टिकी हैं।