दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लाठीचार्ज की घटना पर सरकार से माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध दर्ज करा रही है।
NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर भी दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र शर्मा, संजय बघेल समेत 12 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनका दावा है कि नेताओं ने केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए थे।
महिला आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन जब दिल्ली में महिलाओं पर लाठीचार्ज हुआ था, तब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।
नकटी गांव के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा
नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने मांग की कि जिस जमीन पर विधायक और अधिकारियों के आवास प्रस्तावित हैं, उसी क्षेत्र में विस्थापित लोगों को भी जमीन देकर उनके लिए आवास की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि नकटी गांव में हुई कार्रवाई से जुड़ी राजस्व ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। साथ ही आरोप लगाया कि गांव के आसपास अधिकारियों और नेताओं की भी जमीन है। इस मामले में कांग्रेस राज्यपाल को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग करेगी।
फिलहाल, इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और कांग्रेस सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है।