• पहली बार ममता बनर्जी के बागी 20 सांसद भी हुए शामिल
NDA Meeting : पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा शुरू होने से पहले एनडीए का ‘मंगल मिलन’ हुआ। एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। वहीं पहली बार ममता बनर्जी के बागी 20 सांसद भी बैठक में शामिल हुए।
NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सभी सांसदों को संबोधित किया। पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर होने वाले चर्चा पर पीएम मोदी ने सभी सांसदों को गुरु मंत्र दिया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के सभी सांसद शामिल हुए।
Join Our Whatsapp Group
संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी शामिल होने का न्योता दिया गया। TMC का अलग गुट बनाकर NCPI में विलय करने वाले सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार, मिताली बाग समेत पार्टी के अन्य सांसद बैठक में शामिल हुए।
बता दें कि पिछले हफ्ते हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने NEET पेपर लीक को राष्ट्रीय चिंता का विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
Published By- | 28-Jul-2026 04:12:00 pm