जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव में किसान धान की रोपाई कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे पर भी बिजली गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई।
इन घटनाओं में पांच अन्य लोग भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।