• कहा- "बच्चों को वही सलाह दी, जिसे सीखकर हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं"
नई दिल्ली। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि बच्चों को वही सलाह दी, जिसे सीखकर हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
कंगना रनौत ने कहा, "देखिए, सबसे बड़ी बात ये है कि हम जिस तरह से अपनी जिंदगी जीते हैं, परिवार के बच्चों को शिक्षा देते हैं। वहीं बातें मैंने सभी को कहीं हैं, जिस चीज से हमें सफलता, समाज में सम्मान, ओहदा, दौलत और शोहरत मिली। वही बातें तो हम दूसरों के बच्चों के लिए कहते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारे लिए कुछ और नियम हैं और दूसरों के बच्चों के लिए दूसरे।
Join Our Whatsapp Group
उन्होंने अपनी बात को स्पष्टता से रखते हुए बताया कि हमने बच्चों को वही बोला, जो घर के बच्चों से कहते हैं। उन्होंने कहा, "हम सभी अपने घर के बच्चों से वही कहते हैं, जो आज आपके सामने कमरे में कह रहे हैं और अगर इससे उन्हें किसी भी तरह की आपत्ति है, तो फिर कर सकते हैं, जो उन्हें करना है। फिर, देखते हैं कि आप अपनी जिंदगी में किस मुकाम तक पहुंचते हैं। मैंने वही बोला जो अभी तक अनुभव किया है, किसी और के अनुभव की बातें तो शेयर नहीं कर सकते हैं। अगर किसी को ये बात अच्छी लगती है, ठीक है। नहीं, तो वे वह कर सकते हैं, जो उन्हें करना हो।"
बता दें कि कंगना रनौत ने कुछ युवा पीढ़ी जेन-जी और छात्र प्रदर्शनों द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा या रील्स बनाने और विरोध प्रदर्शनों के तौर-तरीकों पर कड़ा ऐतराज जताया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और युवा वर्ग ने उन्हें घेर लिया और उनके पुराने वीडियो भी वायरल होने लगे थे। विरोध बढ़ने के बाद कंगना ने एक और वीडियो जारी कर सफाई दी कि उनका उद्देश्य पूरी पीढ़ी का अपमान करना नहीं था बल्कि केवल सड़क पर अशोभनीय व्यवहार करने वालों की आलोचना करना था।
Published By- | 31-Jul-2026 03:50:00 pm