जानकारी के अनुसार, धौराभाटा निवासी संतोषी साहू अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी रवि फसल का धान बेचकर करीब 58 हजार रुपये प्राप्त किए थे। इनमें से 28 हजार रुपये उन्होंने घर की अलमारी में सुरक्षित रखे थे।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह काम पर गई हुई थीं। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर के पीछे के दरवाजे में सेंध लगाकर अंदर घुस गया और अलमारी में रखे 28 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया।
घर लौटने पर चोरी का पता चलने के बाद महिला ने तत्काल मगरलोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।