डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रविवार देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। क्रॉस पहाड़ी इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 18 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पहले जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और हालत नाजुक होने पर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, घायल युवक के पेट में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर भेजा गया।

Join Our Whatsapp Group
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हमले के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, घायल युवक की परिचित युवती भी उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अलकन कुल्लू (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हमले के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Published By- | 03-Aug-2026 07:40:00 pm