प्रीमियम एक्सटीरियर डिजाइन
Range Rover SV Ultra को एक्सक्लूसिव टाइटेनियम सिल्वर पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है। इसमें सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश का इस्तेमाल ग्रिल, बैजिंग, व्हील इंसर्ट्स और स्किड प्लेट्स पर किया गया है, जिससे इसका लुक बेहद प्रीमियम और अलग नजर आता है। SUV में स्टैंडर्ड 22-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि ग्राहक चाहें तो 23-इंच अलॉय व्हील्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।
लक्जरी केबिन और हाईटेक फीचर्स
SUV के इंटीरियर में ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे ड्यूल-टोन थीम दी गई है। केबिन को रतन पाम वुड विनियर और ग्लॉस व्हाइट सिरेमिक एलिमेंट्स से सजाया गया है। प्रवेश करते ही इल्यूमिनेटेड SV Ultra सिल प्लेट्स इसका प्रीमियम अहसास बढ़ाती हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 13.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पीछे बैठे यात्रियों के लिए 13.1-इंच की दो रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पावर्ड सनब्लाइंड्स, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली सीटें, मेमोरी फंक्शन और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
21 स्पीकर्स वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
Range Rover SV Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका 21 थिन-फिल्म स्पीकर ऑडियो सिस्टम है। हेडरेस्ट, सीटबैक और हेडलाइनर में लगे स्पीकर्स 'Body and Soul Seat' और हैप्टिक सिस्टम के साथ मिलकर यात्रियों को सिनेमाघर जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं।
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
SUV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 540 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से जोड़ा गया है। यह लग्जरी SUV महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 261 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड) है।
नई Range Rover SV Ultra उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है जो लग्जरी, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण चाहते हैं।ऑटोमोबाइल डेस्क। लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए भारत में एक नया और बेहद प्रीमियम विकल्प आ गया है। लैंड रोवर ने अपनी सबसे शानदार और टॉप-स्पेक लग्जरी SUV Range Rover SV Ultra को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी गई है। यह मॉडल अपने एक्सक्लूसिव डिजाइन, आलीशान इंटीरियर, अत्याधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में है।
प्रीमियम एक्सटीरियर डिजाइन
Range Rover SV Ultra को एक्सक्लूसिव टाइटेनियम सिल्वर पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है। इसमें सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश का इस्तेमाल ग्रिल, बैजिंग, व्हील इंसर्ट्स और स्किड प्लेट्स पर किया गया है, जिससे इसका लुक बेहद प्रीमियम और अलग नजर आता है। SUV में स्टैंडर्ड 22-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि ग्राहक चाहें तो 23-इंच अलॉय व्हील्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।
लक्जरी केबिन और हाईटेक फीचर्स
SUV के इंटीरियर में ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे ड्यूल-टोन थीम दी गई है। केबिन को रतन पाम वुड विनियर और ग्लॉस व्हाइट सिरेमिक एलिमेंट्स से सजाया गया है। प्रवेश करते ही इल्यूमिनेटेड SV Ultra सिल प्लेट्स इसका प्रीमियम अहसास बढ़ाती हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 13.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पीछे बैठे यात्रियों के लिए 13.1-इंच की दो रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पावर्ड सनब्लाइंड्स, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली सीटें, मेमोरी फंक्शन और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
21 स्पीकर्स वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
Range Rover SV Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका 21 थिन-फिल्म स्पीकर ऑडियो सिस्टम है। हेडरेस्ट, सीटबैक और हेडलाइनर में लगे स्पीकर्स 'Body and Soul Seat' और हैप्टिक सिस्टम के साथ मिलकर यात्रियों को सिनेमाघर जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं।
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
SUV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 540 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से जोड़ा गया है। यह लग्जरी SUV महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 261 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड) है।
नई Range Rover SV Ultra उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है जो लग्जरी, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण चाहते हैं।