10 क्षेत्रों में होगी भर्ती
NMDC Steel की इस भर्ती में इंजीनियरिंग के साथ फाइनेंस और HR सहित कुल 10 क्षेत्रों में पद शामिल किए गए हैं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 51 पद
इलेक्ट्रिकल – 22 पद
केमिकल – 4 पद
सिविल – 3 पद
कंप्यूटर एवं IT – 4 पद
इंस्ट्रूमेंटेशन – 2 पद
मेटलर्जी – 3 पद
सेरामिक्स – 3 पद
फाइनेंस – 7 पद
HR – 3 पद
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech की डिग्री जरूरी है। कंप्यूटर एवं IT पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री के अलावा MCA या कंप्यूटर से संबंधित दो वर्षीय PG Diploma को भी पात्रता में शामिल किया गया है।
फाइनेंस पद के लिए Graduation के साथ CA/ICWA या MBA (Finance) की योग्यता मांगी गई है। वहीं HR पद के लिए Graduation के बाद MBA (HR) या संबंधित PG Diploma जरूरी है।
27 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
CBT के बाद GD और इंटरव्यू
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले Computer Based Test (CBT) आयोजित होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को आगे Group Discussion और Interview के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
ट्रेनिंग के बाद Assistant Manager की नौकरी
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ₹50,000 बेसिक पे के साथ IDA का प्रावधान है। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को नियमित नियुक्ति के तहत Assistant Manager के पद पर रखा जाएगा। इस पद का वेतनमान ₹60,000 से ₹1,80,000 तक निर्धारित है।
11 अगस्त है आवेदन की आखिरी तारीख
NMDC Steel Executive Trainee भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।