जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी संसद घेराव के दौरान हुए बल प्रयोग के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने घायल साहिल लोचब के साथ धरना दिया और मामले में FIR दर्ज करने की मांग की।
20 जुलाई की घटना का मामला
यह मामला 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में पैलेट गन चलने से साहिल लोचब घायल हो गए थे। घटना के बाद लंबे समय तक FIR दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठते रहे।