जानकारी के अनुसार, सुबह एक सफेद स्कॉर्पियो (CG 06 HE 9900) मोहल्ले की नाली में फंस गई। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन खड़ा देख स्थानीय लोगों को शक हुआ। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो के साथ गांजा को जब्त कर लिया। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इस बड़ी खेप के बरामद होने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा रायपुर तक कैसे पहुंचा और रास्ते में मौजूद जांच व्यवस्था से यह वाहन कैसे बच निकला। पुलिस अब गांजे के स्रोत, इसके संभावित गंतव्य और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।