1 सितंबर से नए नंबर से चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 22365 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस 1 सितंबर 2026 से प्रतिदिन दानापुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12:10 बजे सतना, सुबह 3:25 बजे जबलपुर और सुबह 7:20 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 22366 बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस 3 सितंबर 2026 से प्रतिदिन रात 11:50 बजे सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5:50 बजे इटारसी, सुबह 9 बजे जबलपुर और दोपहर 1 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए चौथे दिन रात 12:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
दानापुर और बेंगलुरु के बीच चलने वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल, गुडुर, पेरम्बूर, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट और व्हाइटफील्ड शामिल हैं।
24 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
इस नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इनमें 2 एसी टू-टियर, 3 एसी थ्री-टियर, 10 स्लीपर, 7 सामान्य श्रेणी और 2 एलएलआरडी कोच शामिल हैं।
रेलवे के इस फैसले से बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित रेल सेवा का लाभ मिलेगा। यात्री ट्रेन की समय-सारिणी और सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा या NTES से प्राप्त कर सकते हैं।