पेशे से टेलर का काम करने वाले शोभित राम वर्मा को चलने-फिरने में परेशानी थी। गांव के एक व्यक्ति से उन्हें सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई और सहायता की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर त्वरित कार्रवाई की। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से शोभित राम वर्मा को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद अब उनके लिए आवागमन और रोजमर्रा के काम करना पहले की तुलना में आसान होगा।
समस्या का समाधान होने पर जताई खुशी
बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने पर शोभित राम वर्मा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ और उन्हें काफी सुविधा मिली है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आत्मीयता से “विष्णु भैया” कहते हुए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
शोभित राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।
सीएम हेल्पलाइन 1076 के जरिए मिली इस सहायता को सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है।