चांदी का छत्र, खड़ाऊ और दानपेटी चोरी
जानकारी के मुताबिक, देर रात एक चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। उसने मंदिर में रखी चांदी की खड़ाऊ और छत्र को चोरी किया। इसके बाद चोर दानपेटी भी लेकर फरार हो गया।
सुबह जब मंदिर प्रबंधन को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
मंदिर में लगे CCTV कैमरों में आरोपी की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
आरोपी की जानकारी देने पर 5 हजार रुपये का इनाम
चोरी की घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी के संबंध में जानकारी देने या उसे पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज समेत अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, मंदिर में चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।