न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे और इंग्लैंड के जो रूट सातवें स्थान पर हैं।
गिल का शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल ने 2026 में वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस साल अब तक 8 पारियों में 561 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं। कुछ समय पहले ही गिल ने डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
टॉप-4 में तीन भारतीय
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत का दबदबा साफ नजर आ रहा है। टॉप-4 में शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल हैं। भारत के लिए श्रेयस अय्यर 12वें और केएल राहुल 17वें स्थान पर हैं।
टॉप-7 बल्लेबाजों की सूची में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें, पाकिस्तान के बाबर आजम छठे और इंग्लैंड के जो रूट सातवें स्थान पर हैं।
टॉप-7 ODI बल्लेबाज
शुभमन गिल – भारत
डेरिल मिचेल – न्यूजीलैंड
विराट कोहली – भारत
रोहित शर्मा – भारत
इब्राहिम जादरान – अफगानिस्तान
बाबर आजम – पाकिस्तान
जो रूट – इंग्लैंड
गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो वनडे के टॉप-10 में भारत की ओर से सिर्फ कुलदीप यादव शामिल हैं। वह 10वें स्थान पर हैं।
भारतीय टीम की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रस्तावित है। तीन मैचों की यह सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेली जानी है।