जानकारी के मुताबिक, नाबालिग एक परिचित युवक के साथ बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन चिंतित हुए और पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान पुलिस ने नाबालिग को कोरर इलाके से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया।
चार आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ और जांच के बाद कांकेर कोतवाली पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। नाबालिग की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।