पुलिस के मुताबिक, सुबह अनामिका नाम की युवती जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज भी एक अन्य महिला के साथ कार से वहां पहुंचा। शाहनवाज को दूसरी महिला के साथ देखकर अनामिका नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद हो गया।
कार के सामने खड़ी हो गई युवती
विवाद के बाद शाहनवाज दूसरी महिला के साथ कार में बैठकर वहां से जाने लगा। इसी दौरान अनामिका कार के सामने आकर खड़ी हो गई। आरोप है कि शाहनवाज ने कार रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया, जिससे अनामिका सड़क पर गिर गई।
इसके बाद शाहनवाज कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अनामिका ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और पूरे विवाद की जांच कर रही है।