जायसवाल ने चुनौती स्वीकार की
दीपक बैज की चुनौती पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बैज अपनी पसंद का कोई भी अस्पताल चुन सकते हैं और वे उनके साथ वहां जाने के लिए तैयार हैं। बस्तर से रायपुर तक किसी भी अस्पताल के चयन की बात सामने आई है।
तारीख और जगह अभी तय नहीं
फिलहाल दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने बहस या अस्पताल के दौरे की तारीख और स्थान तय होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि अस्पताल का चयन कब होता है और दोनों नेता कब आमने-सामने होते हैं।
इससे पहले भूपेश-विजय के बीच हुई थी बहस
इससे पहले 15 सितंबर 2026 को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर खुली बहस हुई थी। दोनों के बीच करीब 80 मिनट तक चर्चा हुई थी।