नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को

Join Our Whatsapp Group
छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं हरियाणा में भी स्मृति ईरानी को प्रभारी बनाया गया है और डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ये जिम्मेदारियां

मध्य प्रदेश का प्रभार बिचलव कुमार देव को दिया गया है, जबकि रेखा वर्मा सह प्रभारी होंगी।

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप शर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। विनोद तावड़े को इससे पहले अगस्त 2026 में भी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

राजस्थान और महाराष्ट्र का प्रभार

राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी होंगे।

महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है।

पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल का प्रभार सुनील बंसल को दिया गया है। उनके साथ लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा की नई नियुक्तियों को पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी संगठन से जुड़े कामकाज तथा पार्टी की गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Published By- | 23-Sep-2026 03:32:00 pm