रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। नई सूची में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाया गया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

CM साय ने दी बधाई

Join Our Whatsapp Group
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि स्मृति ईरानी के राष्ट्रीय स्तर के अनुभव से संगठनात्मक गतिविधियों में मदद मिलेगी। उन्होंने सिद्धार्थ शंभू को भी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

किरण देव ने जताया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए दोनों नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से प्रदेश संगठन के कामकाज में समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्मृति ईरानी को दो राज्यों की जिम्मेदारी

भाजपा की नई सूची के अनुसार स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजपा ने देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में संगठनात्मक समन्वय और पार्टी गतिविधियों की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों के पास होगी।
Published By- | 23-Sep-2026 05:11:00 pm