5 हजार नियमित पदों पर होगी सीधी भर्ती
लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय स्कूलों में 5,000 नियमित शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इन पदों में 2,292 सहायक शिक्षक, 200 सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला), 1,654 शिक्षक और 854 व्याख्याता के पद शामिल हैं।
इनमें ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद बताए गए हैं।
तीन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित
भर्ती प्रक्रिया के तहत तीन पदों की लिखित परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है।
सहायक शिक्षक: 11 अक्टूबर 2026
शिक्षक: 25 अक्टूबर 2026
व्याख्याता: 29 नवंबर 2026
वहीं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों के लिए परीक्षा की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। व्याख्याता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है।
आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पद
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा शैक्षणिक पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है।
इन पदों की भर्ती अधिसूचना सितंबर 2026 में जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तैयारी है।
प्रतियोगी परीक्षा के जरिए होगी भर्ती
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार सरकारी और उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन पदों पर भर्ती की जा रही है। कुल 6,812 पदों की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से होगी।