पुलिस के मुताबिक, शराब उत्तराखंड निर्मित है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ क्रेटा और ब्रेजा कार समेत दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 19.05 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ के बाद सामने आई शराब की खेप
पुलिस ने मामले में मोहारा निवासी महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी और भिलाई निवासी रमाशंकर राजपूत उर्फ बाबा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर शराब की यह बड़ी खेप बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, जांच में रमाशंकर राजपूत की भूमिका शराब मंगाने, उसे रखने और सहयोगियों के जरिए आगे भेजने से जुड़ी सामने आई है। वहीं महेन्द्र वर्मा पर मोहारा इलाके में बिक्री के लिए शराब हासिल करने की बात जांच में सामने आई है।
दो कारें और मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा और एक ब्रेजा बरामद की है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस इन संसाधनों के इस्तेमाल और शराब की सप्लाई से जुड़े लिंक की जांच कर रही है।
14 आरोपियों तक पहुंची गिरफ्तारी
पुलिस का फोकस अब सिर्फ शराब की बरामदगी तक सीमित नहीं है। जांच टीम शराब के स्रोत से लेकर उसके परिवहन, भंडारण और बिक्री तक जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 14 हो गई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका और अवैध शराब की सप्लाई चेन से जुड़े कनेक्शन की भी जांच कर रही है।